नवगठित जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के खुज्जी व मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की विजय के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मिशन 23 की तरह मिशन 24 की सफलता के लिए जिले के कांग्रेसजनों को अभी से कमर कस कर मैदान में जुट जाने का आह्वान किया गया। ब्लॉक मुख्यालय के मिलिंद रिसोर्ट में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष सहित कांग्रेस के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित विधायक भोलाराम साहू व इन्द्रशाह मंडावी के अलावा कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई, जिला प्रभारी डॉ. आफताब आलम, विधानसभा प्रभारी हबीब भाई, पूर्व जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, पंकज बांधव, संजय जैन, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, कोमल साहू, रतन यादव, सुरेश सिन्हा, छग पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष महेश चन्द्रवंशी, गुलाब चोपड़ा, भीखमचंद छाजेड़ जिला महामंत्री नरेश शुक्ला इत्यादि प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दौरान लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई व जिला प्रभारी डॉ. आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष कोठारी ने नए जिले के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन दोहराने का संकल्प दिलाया। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत निश्चित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाली है लेकिन आगे कई कठिन चुनौतियां हैं और हमें जमीन में रहकर भाजपा से आंख से आंख मिलाकर लड़ने की आवश्यकता है। समारोह में कांग्रेस के नेता नारायण खंडेलवाल, कृष्ण कुमार देशमुख, शाहिदा बेगम, लच्छु साबले, नोहरू कुमेटी, मनीष बंसोड, अब्दुल खान, शिवनारायण खंडेलवाल, रामकिशन खंडेलवाल, लगनूराम चन्द्रवंशी, दिनेश शाह मंडावी, कुमारी जुरेशिया, कन्हैया राजपूत, सुरजीत सिंह ठाकुर, सुजान सिंह पुरामे, देवानंद कौशिक, अब्दुल खालिक, अजय राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन दिलीप सिंगने व आभार ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने किया। 400 बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्षों का किया सम्मान: दोनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 310 पोलिंग बूथ आते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू व इन्द्रशाह मंडावी ने इन दोनों विधानसभा के ढाई सौ से अधिक मतदान केन्द्रों में जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक विजय एवं कांग्रेस के किले को बनाए रखने में कामयाब होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने जिले के सभी 310 मतदान केन्द्रों के बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्ष तथा जोन अध्यक्षों सहित जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेसजनों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अपनी जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित किया मोहला-मानपुर व खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत को विधायक मंडावी व विधायक साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। दोनों विधायकों ने कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक नहीं पहुंचाते तो उन्हें भाजपा के अंडर करंट जैसे माहौल में इतनी विशाल जीत नहीं मिलती। विधायक इन्द्रशाह व भोलाराम ने कहा कि कार्यकर्ता ही उनके जीत के हीरो हैं। दोनों विधायकों ने कहा कि हम पूरे जीवन भर अपने कार्यकर्ताओं के सुख व दुख में सहभागी रहेंगे। अब एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभानी है छग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई, संयुक्त महामंत्री डॉ. आलम व पूर्व अध्यक्ष कोठारी ने मिशन 24 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को दोनों विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलाने के लिए अभी से तैयार रहने का संकल्प दिलाया। इन शीर्ष पदाधिकारियों ने कहा कि अब हमें भाजपा के घोषणा पत्र में नजर रखने की आवश्यकता है। बीजेपी ने सत्ता हासिल करने के लिए जो-जो वायदे किए हैं यदि उसे वह पूरा नहीं करती है तो हमें जनता को जागरूक कर भाजपा का चेहरा व चरित्र उजागर करने की आवश्यकता है और अब एक सशक्त विपक्ष की भूमिका भी ईमानदारी के साथ निभानी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *